नवरात्र के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं को दिया उपहार : लाजवंती झा

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!



20 वर्ष के एनडीए सरकार में नारी सम्मान और नारी स्वाभिमान के लिए निरंतरता के साथ काम किए गए : लाजवंती झा

‎मोदी सरकार और नीतीश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए काम की है : अमृता सिंह राठौड़

‎पटना, 27 सितंबर। बिहार भाजपा की महामंत्री लाजवंती झा ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कहा कि नवरात्र के मौके पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री ने बिहार की 75 लाख महिलाओं को उपहार दिया है।



‎पटना प्रदेश कार्यालय में आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने कहा कि यह पहला मौका है जब बिहार की बहनों को इतने बड़े स्तर पर स्वरोजगार के लिए राशि का भुगतान किया गया है।



‎उन्होंने बताया कि फिलहाल 75 लाख बहनों को 10-10 हजार रुपये की राशि दे दी गई है, जो बहनें बची हैं उन्हें तीन अक्टूबर को राशि दी जाएगी । 20 वर्ष के एनडीए सरकार में नारी सम्मान और नारी स्वाभिमान के लिए निरंतरता के साथ काम किया गया है।



‎उन्होंने विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि पीएम और सीएम महिलाओं के प्रति कितने संवेदनशील हैं।



‎उन्होंने जीएसटी के स्लैब में कटौती की चर्चा करते हुए कहा कि इसके बाद महिलाओं में उत्साह है। बिहार की महिलाएं इसके लिए धन्यवाद दे रही हैं। उन्होंने इस दौरान सामाजिक पेंशन योजना की राशि बढ़ाने तथा ममता दीदी और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ाने को लेकर भी महिलाओं में उत्साह की बात कही।



‎उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि राजद के शासनकाल में 13.08 प्रतिशत महिलाएं ही कामकाज के लिए घरों से निकलती थीं क्योंकि तब असुरक्षा का भाव था लेकिन आज 31 प्रतिशत महिलाएं काम करने निकल रही हैं। उन्होंने कहा कि आज महिला पुलिसकर्मियों की संख्या किसी भी प्रदेश से बिहार में अधिक है।



‎उन्होंने विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि आज योजनाओं का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री कर रहे हैं और उद्घाटन भी वही कर रहे हैं। उन्होंने राजद और कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने को लेकर कहा कि जिन्हें गाली दी जाती है वह पीएम की माता नहीं होती बल्कि समस्त नारी समाज होती है जिसे वे गाली देते हैं।



‎उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब वे अपनी बहन के नहीं हो पा रहे हैं, तब वे बिहार की अन्य महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए क्या सोचेंगे। उन्होंने राजद के शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि चंपा विश्वास और शिल्पी हत्याकांड भी उसी दौर में हुआ। महागठबंधन में शामिल दलों ने बराबर महिलाओं के सम्मान को कुचला है।



‎इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता सिंह राठौड़ ने प्रियंका गांधी से सवाल करते हुए कहा कि जब वे बिहार पहुंची तो क्या अच्छी सड़कें उन्हें नहीं मिली या बिजली नहीं मिली? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और नीतीश सरकार बराबर महिलाओं के उत्थान की बात की है। उन्होंने प्रियंका गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे निश्चिंत रंहे अभी बहनों को 10 हजार रुपये मिले हैं और उसके बाद दो लाख रुपये भी मिलेंगे।



‎उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में तब के पीएम भी बोलते थे कि एक रुपये भेजते थे और 15 पैसे पहुंचते थे आज जो भेजा जाता है वह खाता में पहुंचता है। उन्होंने कहा कि बिहार की बहनें जानती है कि कौन सरकार उनकी भलाई के लिए काम करती है। आज भी यहां की महिलाओं को याद है जब शाम होते महिलाएं घर से नहीं निकलती थी। उन्होंने प्रियंका गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अब बिहार बदल गया है जहां महिलाएं सशक्त हो रही हैं।



‎इस प्रेस वार्ता में आज के प्रेस वार्ता में प्रवक्ता पूनम सिंह और मिडिया सह प्रभारी रणवीर कुमार उपस्थित रहे।

Join us on: