:- रवि शंकर अमित!
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026
मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 का दूसरा संस्करण का शुभारंभ किया गया जिसका उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें 2047 तक विकसित भारत के दृष्टिकोण में योगदान करने का मंच प्रदान करना है।
वर्ष 2025 के पहले संस्करण की शानदार सफलता पर आधारित, जिसमें पूरे देश से 30 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था,विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 और भी बड़े पैमाने पर और विविध पृष्ठभूमि के युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखता है।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 क्विज़ प्रतियोगिता का पहला चरण है, जो विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के अंतर्गत आता है। इस चरण के विजेता निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रवेश करेंगे, उसके बाद राज्य स्तरीय प्रस्तुति होगी और अंततः राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में चयनित होंगे। क्विज़ राउंड के 10,000 विजेताओं को विशेष माई भारत अवार्ड्स प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा ।
मेरा युवा भारत , पटना, बिहार सभी युवाओं से अपील करता है कि वे इस प्रतिष्ठित क्विज प्रतियोगिता में भाग लें और अपने विचार व दृष्टिकोण को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त करें। यह भारत के विकास में योगदान देने और अपनी आवाज को पूरे राष्ट्र के समक्ष प्रस्तुत करने का अनमोल अवसर है।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 क्विज़ के लिए पंजीकरण अब माई भारत पोर्टल पर प्रारंभ हो चुका है जिसमें भाग लेने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 है।




