नीतीश कुमार के बयान पर बोले पप्पू यादव,इस समय लालू प्रसाद यादव को सम्मान देने की जरूरत!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस समय लालू प्रसाद यादव को सम्मान देने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार को दी जा रही सौगातों पर भी तंज कसा। पप्पू यादव ने कहा कि यह पैसा बिहार के लोगों का ही है और चुनाव के समय दिया जा रहा है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

पप्पू यादव और लालू प्रसाद यादव के बीच पहले भी बयानबाजी हो चुकी है। पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा था कि यह मुद्दा नहीं है, बल्कि जब संख्या आएगी तो हम लोग बैठकर मुख्यमंत्री तय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रशांत किशोर की रैली को ढंग से नहीं निभा पाया और शिवदीप लांडे जमीन की दलाली में शामिल रहे हैं।

Join us on: