समस्तीपुर- मुखिया मनोरंजन गिरी को गोलियों से छलनी कर उतारा मौत के घाट!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

सातनपुर में मुखिया मनोरंजन गिरी की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई।

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर मे घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पहले मनोरंजन गिरी ने विक्रम गिरी (जो विवादित था) को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी के रूप में गांव के कुछ लोग संदिग्ध माने जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
गांव में गोलीबारी से अफरातफरी मची और लोग डर के मारे घरों में दुबके रहे। पुलिस ने इलाके की सीमाएं सील कर नाकेबंदी कर दी है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Join us on: