रिपोर्ट: सोनू सिंह।
पकरीबरावां के डुमरावां में वृद्ध की पीट पीट कर हत्या छेड़खानी का विरोध करने पर घटना को दिया अंजाम
पुलिस की सक्रियता से एक हत्यारा गिरफ्तार।
मामला नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव से जुड़ा है जहां देर रात्रि को लगभग 10 बजे एक वृद्ध की उस वक्त पीट पीट कर हत्या कर दी जब वृद्ध अपनी पोती के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करने गया था, इधर मामले की खबर जैसे ही थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार को मिली वह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल घटना को कार्य करने वाले हत्यारा इंदल मांझी को गिरफ्तार कर लिया घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि मृतक की पोती नवादा से बाजार कर कर घर वापस आ रहे थे देर रात्रि हो जाने के कारण वह पैदल ही अपनी बुआ के साथ घर वापस आ रही थी तभी रास्ते में मनचले के द्वारा युवती का हाथ पकड़ लिया गया और जब वह विरोध की तो उसके साथ मारपीट करने लगा तभी युवती घर भाग कर सारी आपबीती अपने परिवार के लोगों को सुनाई इसके बाद परिवार के लोग युवक से पूछने के लिए उसके घर के पास गए तभी इंदल मांझी के द्वारा बुद्ध का गला पकड़ कर जमीन पर पटक दिया गया और लाठी से पीटने लगा जिससे उसकी मौत हो गई इधर मामले की खबर किसी ने तत्काल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार को दी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार बिना समय गवाएं डायल 112 पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इंदल मांझी को गिरफ्तार कर लिया हालांकि एक अन्य आरोपित पुलिस के आने की भनक लगते ही घर से फरार हो गया थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया है उन्होंने बताया कि घटना को लेकर परिवार के लोगों से आवेदन लिया जा रहा है एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है जल्द ही अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




