सहरसा- सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत, तीन जख़्मीयों की हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट- बिकास कुमार!

एक बड़ी खबर सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैनी टोला से आ रही है जहां दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिस टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों मृतक का नाम नीरज कुमार और सचिन कुमार जो की शर्मा टोला गोरियारी का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच मृतक के शव को पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आपको बता दे सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सैनी टोला के समीप सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। दोनों मृतक के शव को और तीनों जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल सहरसा ले जाया गया जहां जख्मी का इलाज चल रहा है तो वही कागजी प्रक्रिया पूरा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा जा रहा है।

Join us on: