शंखनाद सुपर 40 में : देश, विदेश और राज्यों से आज की 40 बड़ी खबरें!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नवरात्रि का तीसरा दिन मॉं चंद्रघंटा

1 अमित शाह बोले:अगले तीन वर्षों में भारत वैश्विक नवाचार सूचकांक में शीर्ष 10 देशों में शामिल होगा,पिछले एक दशक में वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत की रैंकिंग 91 से बढ़कर 38 हो गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले तीन वर्षों में भारत शीर्ष 10 में शामिल हो जाएगा

2 अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए स्टार्टअप इंडिया अभियान के परिणाम दिखने लगे हैं। भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है और इसने देश के युवाओं को नौकरी चाहने वालों से नौकरी देने वाला बना दिया है।

3 केंद्रीय कृषि-किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात में प्रमुख दलहन एवं तिलहन फसलों की खरीद को स्वीकृति दी है। उन्होंने किसानों से उड़द व तूर की शत-प्रतिशत खरीद के लिए मंजूरी दी है। जबकि उत्तर प्रदेश में मूंग,तिल,मूंगफली तथा गुजरात में सोयाबीन,मूंग व मूंगफली भी खरीदने की अनुमति प्रदान की है।

4 शिवराज सिंह चौहान ने खरीद प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाने पर जोर दिया,ताकि कहीं कोई गड़बड़ी नहीं होने पाएं,साथ ही कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाएं कि वास्तविक किसानों से ही खरीद हो,बिचौलिए इसका फायदा नहीं ले सकें

5 मलयालम एक्टर मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रानी मुखर्जी को दिया बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड,करण जौहर,विक्रांत मैसी को भी मिला सम्मान

6 भारत अक्टूबर में ड्रोन और काउंटर-ड्रोन अभ्यास करेगा,एयर मार्शल बोले: पाकिस्तान की हमारे जैसे बनने की कोशिश,हमें एक कदम आगे रहना होगा

7 85 साल बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक पटना में हो रही है। राहुल गांधी के सुझाव पर आयोजित इस बैठक से पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में नई रणनीति और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बड़ी घोषणा कर सकते हैं। कांग्रेस 70 सीटों की मांग पर अड़ी है और तीन दर्जन से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है

8 कश्मीर पर झूठ नहीं, POK को करो खाली…’ UNHRC में पाकिस्तान को भारत का दो टूक जवाब

9 सुप्रीम कोर्ट की एम करुणानिधि की मूर्ति लगाने पर रोक,तमिलनाडु सरकार से कहा:नेताओं के महिमामंडन के लिए जनता के पैसों का इस्तेमाल न करें

10 महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 73 वर्षीय कांग्रेसी नेता को साड़ी पहनाई,PM मोदी की छेड़छाड़ की गई फोटो शेयर की थी;दोनों पार्टियों के वर्कर्स में बहस

11 सूरत के सरकारी हॉस्पिटल में रेप के आरोपी आसाराम की पूजा-आरती,सीनियर डॉक्टर समेत स्टाफ शामिल हुआ;मामले के खुलासे पर सिक्योरिटी गार्ड को सजा

12 दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़ी 7.44 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच,आय से अधिक संपत्ति मामले में ED का बड़ा एक्शन

13 टीम इंडिया आज जीती तो फाइनल लगभग पक्का,एशिया कप में आज बांग्लादेश से मुकाबला,5 साल से नहीं हारा है भारत

14 पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया,एशिया कप फाइनल की उम्मीदें कायम;श्रीलंकाई लगभग बाहर;शाहीन ने 3 विकेट झटके

15 सोना ऑलटाइम हाई पर,₹2159 महंगा होकर ₹1.14 लाख पार,चांदी की कीमत भी ₹2398 बढ़ी,अब ₹1.35 लाख प्रति किलो पर पहुंची

16 रुपया सबसे निचले स्तर पर;सोना-चांदी में रिकॉर्ड हाई,राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से एच-1बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि से बाजार में उथल-पुथल मचने के बीच रुपये में गिरावट जारी रही,कारोबार के दौरान रुपया 52 पैसे टूटकर 88.82 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया

17 टॉप-3 कंपनियों ने एक दिन में 51 हजार कारें बेचीं,GST घटने से दाम 4 साल पहले के बराबर हुए,मारुति का 30 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

18 कोलकाता में भारी बारिश से बाढ़,7 की मौत, सड़कों-घरों में पानी भरा, रेलवे-मेट्रो सर्विस ठप; ममता बोलीं:ऐसी बारिश कभी नहीं देखी

19 मैंने 7 महीनों में 7 बड़े युद्ध रुकवाए,UNGA में ट्रंप ने फिर किया भारत-PAK के बीच सीजफायर कराने का दावा

20 जम्मू-कश्मीर में लश्कर का आतंकी मोहम्मद कटारिया गिरफ्तार,पहलगाम हमले से जुड़े हैं तार

21 दिल्ली सरकार अक्टूबर और नवंबर के महीने में करेगी क्लाउड सीडिंग

22 कश्मीर:कुलगाम के ब्रिनल वन क्षेत्र में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़,गैस सिलेंडर और अन्य सामग्री बरामद

23 दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा खुलासा,मुरादाबाद में अवैध कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़

24 मैंने हाइड्रोजन बम की बात की है,वो जल्द आएगा,पटना में बोले राहुल गांधी

25 लद्दाख में सभी तरह के प्रदर्शन पर रोक,केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

26 पूरे भारत में जो लोग मुझे नहीं जानते थे,वो मुझे अब इन केसों की वजह से जानने लगे हैं:आजम खान

27 X को झटका,हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका,कहा:भारत के नियम मानने होंगे

28 सोनम वांगचुक ने खत्म की 15 दिन पुरानी भूख हड़ताल,समर्थकों से हिंसा रोकने की अपील

29 रेलवे कर्मचारियों को दिवाली बोनस का ऐलान, 78 दिन का वेतन बोनस के रूप में मिलेगा

30 झारखंड:गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर में मारे गए JJMP के तीन उग्रवादी

31 तेलंगाना:पुलिस ने चाय की दुकान में मारा छापा,80 लाख कैश के साथ कई हथियार बरामद;राहुल गांधी की तथ्यों को दरकिनार कर बोलने की आदत:रविशंकर प्रसाद

32 अवैध सट्टेबाज़ी ऐप मामले में ईडी दफ़्तर पहुंचे एक्टर सोनू सूद

33 बिहार चुनाव:बीजेपी कोर कमेटी की मीटिंग, उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा

34 पटना के होटल चाणक्य में आज 4 बजे इंडिया ब्लॉक की मीटिंग, राहुल-तेजस्वी भी रहें मौजूद

35 झारखंड:बिशुनपुर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,सर्च ऑपरेशन जारी

36 कोलकाता में रात भर नहीं हुई बारिश लेकिन कुछ जगहों पर अब भी जलभराव

37 ताइवान में तूफान से 14 लोगों की मौत और 124 लापता

38 पूर्वी ताइवान तूफान के दौरान बैरियर झील के उफान पर आने से 14 लोगों की मौत

39 इक्वाडोर की जेल में दंगे,14 लोगों की मौत और14 घायल

40 ईरान के सर्वोच्च नेता ने अमेरिका के साथ सीधी परमाणु वार्ता को खारिज किया

Join us on: