पौने दो करोड़ से अधिक की लागत से सड़क निर्माण का मेयर प्रीति गुप्ता ने किया शिलान्यास!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

स्वच्छ और सुंदर मोतिहारी की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मेयर प्रीति गुप्ता का एक और महत्वपूर्ण कदम…. एक करोड़ चौरासी लाख रुपए की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

मोतिहारी नगर निगम को एक बड़ी सौगात मिली है, जिसमें मेयर प्रीति गुप्ता ने वार्ड नंबर-22 में 1,84,43,900 रुपये की लागत से आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। यह परियोजना स्वच्छ और सुंदर मोतिहारी की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मेयर प्रीति गुप्ता ने बाज़ार समिति के सामने मोहन केडिया के दुकान से पंडाल चौक तक इस परियोजना का शिलान्यास किया।वही मेयर प्रीति गुप्ता ने अपनी सभा मे बोली की 20 साल से नगरपालिका मे बैठे लोगों ने पूरा शहर मे कोई काम नही हुआ जिससे शहर के नाला, वार्ड सड़क पूरा जर्जर बना है लेकिन आरही साल पहले नगरनिगम बना चुनाव मे 46 वार्ड के जनता ने मुझे चुन कर मेयर बनाया जिसको लेकर मेरे द्वारा हर वार्ड ने नाला, रोड बड़ी तेजी से काम करा रही हु, नगरनिगम को सुंदर बनाने मे मेरे प्रयास है। वार्ड 22 की जनता ने सड़क निर्माण को लेकर नगर निगम की खूब प्रशंसा और प्रसन्नता व्यक्त की।
गौरतलब हो कि मोतिहारी नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण में 5वां स्थान प्राप्त किया है, जो शहर की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।वही मोतिहारी नगर निगम ने अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT) के तहत 400 करोड़ रुपये की नाला निर्माण योजना को मंजूरी मिली है, जो जलजमाव की समस्या से निपटने में मदद करेगी।मोतिहारी की स्वच्छता यात्रा मोतिहारी नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिसमें शहर को बिहार में 5 वां स्थान मिला है। महापौर प्रीति कुमारी ने स्वच्छ मोतिहारी सुंदर मोतिहारी के सपने को मूर्त रूप देने के लिए जनता से सहयोग की अपेक्षा जताई है।
बाइट :—–मेयर प्रीति गुप्ता।

Join us on: