दरभंगा- आभूषण दुकानदार की सरेशाम गोली मार कर हत्या, ईलाके में आक्रोश!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

ज्वेलर्स दुकानदार राहुल कुमार को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। स्थानीय विधायक और मंत्री संजय सरावगी खुद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज दारू भट्टी निवासी राहुल कुमार, जो पेशे से ज्वेलर्स थे, की बुधवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

राहुल कुमार का सोना चांदी का दुकान एपीएम थाना क्षेत्र के बरह्मेत्रा चौक पर था। दुकान बंद कर वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर स्थित एक निजी स्कूल के पास घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके से पुलिस ने चार खोखा बरामद किया है। फॉरेंसिक टीम (FSL) ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। फिलहाल अपराधियों के बारे में जानकारी के लिए cctv खंगाला जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक और मंत्री संजय सरावगी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं, अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

वहीं सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने भी कहा कि पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Join us on: