26 सितंबर को मोतिहारी आएँगी प्रियंका गाँधी, नेताओं ने शुरू की तैयारी!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

महात्मा गांधी की कर्मभूमि चम्पारण में पहली बार कांग्रेस पार्टी की महामंत्री व दिग्गज नेता व सांसद प्रियंका गांधी

शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगी प्रियंका गांधी की हर घर अधिकार रैली

इसी 26 तारीख को मोतिहारी आ रही है प्रियंका गांधी

एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

रैली में नही शामिल होगा महागठबंधन के कोई बड़ा नेता

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश सिंह ने की पुश्टि ।पूर्वी चम्पारण के महात्मा गांधी की कर्मभूमि चम्पारण एक बार फिर गाँधीमय होने वाला है और एक बार फिर से चम्पारण में कांग्रेस पार्टी एक बड़ी रैली करने जा रही है ।।आगामी बिधानसभा चुनाव को लेकर एक ओर जहां सभी की सभी सियासी पार्टियां यहां अपना जनाधार मजबूत करने की फिराक व प्रयास में है वही इसे अमलीजामा पहनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है ।इसी कड़ी में इसी 26 सितबर को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद प्रियंका गांधी मोतिहारी आ रही है और यहां पर आयोजित हर घर अधिकार रैली को संबोधित करेंगी ।इसकी पुश्टि कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने की और कहा कि 26 तारीख को मोतिहारी के गांधी मैदान में प्रियंका गांधी जी की ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें महागठबंधन के सभी दल के लोग शामिल होगी और इस रैली में भारी संख्या में लोगो की उपस्थिति रहेगी ।।उन्होंने कहा कि चुकी ये रैली सिर्फ प्रियंका गांधी के लिए है इसलिए इसमें महागठबंधन के दूसरे बड़े नेता शामिल नही होंगे ।वही उनकी रैली की तैयारियां तेज़ हो गई है और महागठबंधन के लोग इसे ऐतिहासिक बनाएंगे ।।

Join us on: