:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में टेंपो और अर्टिगा कार में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में टेंपो पर सवार आधा दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए भगवानपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना भगवानपुर,
थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर पुल स्थित भगवानपुर हारिचक पथ पर की है। बताया जा रहा है कि टेंपो और अर्टिगा कार की भीषण टक्कर में गंगा स्नान करने जा रही टेंपो सवार आधा दर्जन महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम के पदाधिकारी एसआई दिलीप कुमार सिंह सहित पुलिस बल ने सभी घायलों को उठाकर पीएचसी में इलाज करवाया। टेंपो चालक ने बताया कि समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के मुसेपुर गांव से करीब दस की संख्या में महिलाओं को टेंपो पर सवार कर गंगा स्नान करने सिमरिया जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही। बिना नंबर प्लेट की अर्टिगा कार ने ताजपुर पुल के समीप टक्कर मार दिया।
बाइट- प्रवीण यादव, परिजन




