बेगूसराय- झाड़ फूंक के चक्कर मे सर्प दंश पीड़ित महिला की गई जान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/ बबलू राय!

बेगूसराय मे झाड़ फूंक के चक्कर मे सांप काटने से बीमार एक महिला की मौत हो गई है। बताया जाता है की सांप काटने के बाद महिला का समुचित इलाज की जगह उसे झाड़ फूंक कराने ले जाया गया। इस दौरान महिला की तबीयत थोड़ी देर के लिए ठीक भी हो गई लेकिन थोड़ी ही देर मे महिला की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी। जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहाँ बाद मे महिला की मौत हो गई। घटना छौराही थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 नारायणपीपर गावं की है। महिला की पहचान छौराही थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 नारायणपीपर गावं के रहने वाले रामननंदन पासवान की लगभग सत्तर वर्षीय पत्नी देव सुंदरी के रूप मे हुई है। बताया जाता है की महिला को सांप ने उस वक़्त आज काट लिया जब महिला स्नान करने जा रही थी। सुचना के बाद परिवार के लोगो ने महिला का इलाज कराने की जगह उसे गावं मे ही झाड़ फूंक कराने ले गए। पति रामनंदन पासवान ने बताया की झाड़ फूंक के बाद महिला ठीक होने लगी लेकिन जैसे ही महिला को घर ले जाया जाने लगा तभी महिला की तबियत अधिक बिगड़ गई। बाद मे उसे इलाज के लिए छौडाही पी एस सी ले जाया गया लेकिन महिला की जान नहीं बच पाई।

Join us on: