बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट
बक्सर। विधानसभा चुनाव को लेकर शनीवार को रात्री में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ बक्सर के उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसको लेकर कई स्थानों पर पुलिस बलों को तैनात करके वाहनों की जांच की गई। इसमें चुनाव ड्यूटी को आये सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हुए। पुलिस की महिला अधिकारियों ने भी इस अभियान में अपनी भागीदारी दी। इस चेकिग अभियान में कार,टैक्सी सहित अन्य तरह की सार्वजनिक और निजी वाहनों की भी जांच की गई। इसमें बाइक तथा कारों की डिक्की की जांच के साथ यात्रियों के बैग की भी तलाशी ली गई। समाचार लिखे जाने तक समूचे जिले में कोई आपत्तिजनक समान या मोटी नकदी नहीं मिली है।
बाइट- संजय कुमार परिवहन पदाधिकारी बक्सर




