बेगूसराय- झाड़ी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, धारदार हथियार से हत्या कर फेंका!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!

बेगूसराय मे एक अज्ञात युवक का शव झाड़ी से बरामद होने के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई, मामला तेघरा थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत के गुप्ता लखमीनिया बांध की है, जहाँ आज सुबह गंगा स्नान करने जा रहे लोग सड़क पर खुन देख हैरान रह गये जिसके बाद नीचे देखने पर झाड़ी मे एक युवक का शव देखते ही लोगो के होश उड़ गये। जिसके बाद जंगल की आग की तरह खबर पुरे इलाके मे फैल गयी। लोगो की सूचना पर तेघरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन मे जुट गयी है। वही शव की शिनाख्त नही हो पायी है। बताया जाता है कि तेज धारदार हथियार से गर्दन पर बार कर हत्या किया गया है।अब पुलिस जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।

Join us on: