रिपोर्ट- कुमार हर्ष!
जमुई में 6 घंटे में लूटकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा,सीएसपी संचालकों से 13 लाख रुपए की हुई थी लूट,6 अपराधी गिरफ्तार,एक कट्टा,एक पिस्टल समेत दस लाख रुपए बरामद..
खबर जमुई जिले से है जहां झाझा थानाक्षेत्र के नागी डैम के पास कल देर शाम सीएसपी संचालकों से हुए लूटकांड मामले में पुलिस ने 6 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए सभी अपराधियों को धर दबोचा।जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि करहरा निवासी राजेश कुमार बरनवाल व सुभाष यादव से नागी डैम के पास कुछ हथियारबंद अपराधियों द्वारा फायरिंग करते हुए लूटकांड की घटना को अंजाम दिया गए था।जिसके बाद जमुई एसपी के दिशा निर्देश पर बॉर्डर क्षेत्र के सभी थानों को सूचित करते हुए घेराबंदी कर छापेमारी शुरू किया गया जिसमें झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार,थानाध्यक्ष झाझा संजय कुमार समेत जमुई जिला के कई थानाध्यक्षों को शामिल करते हुए डीआईयू टीम की मदद से सभी अपराधियों को पकड़ लिया गया और इस प्रकरण में संलिप्त 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त सुजुकी कार समेत दस लाख अड़तीस हजार रुपए बरामद किया गए।आगे एसपी ने बताया कि लगभग 13 लाख रुपए की लूट हुई थी।जिसके बाद पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए इस मामले में त्वरित कार्यवाही कर उद्भेदन किया गया है।
बाइट : विश्वजीत दयाल, एसपी,जमुई




