तेजस्वी की कलम फेकों यात्रा ने चरवाहा विधालय की याद ताजा की- प्रेम रंजन पटेल!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस वक्तव्य।

तेजस्वी की कलम फेकों यात्रा ने चरवाहा विधालय की याद ताजा की

कलम फेंको यात्रा” नहीं, बिहार को चाहिए “कलम पकड़कर विकास”

तेजस्वी यादव की कलम फेंको यात्रा ने बिहार की जनता को एक बार फिर चरवाहा विद्यालय की याद दिला दी है। लालू राबड़ी की सरकार ने शिक्षा व्यवस्था का मज़ाक उड़ाकर लाखों बच्चों का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया था।
तेजस्वी यादव आज कलम की बात कर रहे हैं, लेकिन उनके परिवार की पहचान ही चरवाहा विद्यालय, घोटाले और भ्रष्टाचार रही है। यह यात्रा असल में शिक्षा नहीं, बल्कि पारिवारिक विफलताओं का प्रचार है।
जनता जानती है कि लालू-राबड़ी राज में न शिक्षा थी, न स्कूलों में शिक्षक, न रोजगार की गारंटी। चरवाहा विद्यालय जैसी योजनाएँ सिर्फ़ बिहार को मज़ाक का पात्र बनाने का काम करती थीं। अब तेजस्वी उन्हीं असफलताओं की याद दिलाने निकले हैं।
बिहार की जनता “चरवाहा विद्यालय” नहीं, उच्च शिक्षा और रोजगार चाहती है।
तेजस्वी जी, बिहार अब आपके खोखले नारों से नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और, नितीश कुमार जी और एनडीए की नीतियों के साथ आगे बढ़ रहा है। जनता आपको बार-बार नकार चुकी है और आने वाले समय में भी नकारेगी।

Join us on: