रिपोर्ट- अमित कुमार
डी. राजा ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के प्रमुख चेहरों में से एक होंगे,
खासकर इसलिए क्योंकि वे सबसे बड़ी पार्टी के नेता हैं और उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी सफलता की स्थिति में तेजस्वी यादव महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे।
डी. राजा ने भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है, उनका कहना है कि असम से लेकर उत्तर प्रदेश तक भाजपा की सरकारों में महिलाओं, बच्चों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहा है। उन्होंने भाजपा को आत्ममंथन करने की सलाह दी है।
उपराष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में डी. राजा ने कहा है कि इंडिया ब्लॉक की सभी पार्टियां जस्टिस औदार्शन रेड्डी के पीछे मजबूती से खड़ी हैं। उनका मानना है कि जस्टिस रेड्डी भारतीय संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं और इस चुनाव में सबसे योग्य उम्मीदवार हैं।
डी. राजा ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि इंडिया गठबंधन के नेताओं को बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि उनकी पार्टी वहां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
उन्होंने 25 तारीख को चंडीगढ़ में होने वाली अखिल भारतीय पार्टी कांग्रेस की चर्चा की और बताया कि आगे की रणनीति उसी पार्टी कांग्रेस में तय होगी।