लूट की घटना को अंजाम देने जुटे थे 4 लुटेरों को पुलिस ने हथियार समेत दबोचा!

SHARE:

रिपोर्ट: अंकित त्रिपाठी

पटना ग्रामीण एसपी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई… लूट की घटना को अंजाम देने जुटे थे 4 लुटेरों को पुलिस ने दबोचा, 1 ट्रिपल मर्डर का आरोपी…. देशी कट्टा व कारतूस बरामद

दिनांक: 05/07/2025

(फतुहा): पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र से इस वक्त की खबर आ रही है जहाँ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के दोस्त-मोहम्मदपुर गाॅव के पास रात में कुछ अपराधी किसी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस को एक टीम का गठन कर छापेमारी का निर्देश दिया। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुँची तो कुछ लुटेरे शराब के नशे में चूर एक टेंपो पर घटना को अंजाम देने जुटे हुए थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे लेकिन पुलिस ने खदेड़कर कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन 1 व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों से पुछताछ किया तो पता चला कि ये सभी हाइवे पर लूट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। गिरफ्तार युवकों में नारद, सियाराम, सूरज और मिथिलेश कुमार उर्फ छोटका शामिल है। बताते चलें कि मिथिलेश कुमार उर्फ छोटका वर्ष 2023 में सुरगापर ट्रिपल मर्डर कांड का मुख्य आरोपी था जो कि अभी तक फरार चल रहा था। पुलिस ने जब इसकी तलाशी ली तो इसके पास से 1 देशी कट्टा के साथ 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को पुछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा 1 फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बाइट: विक्रम सिहाग ( ग्रामीण एसपी,पटना)

Join us on:

Leave a Comment