इतिहास से प्रेरणा लेकर बिहार को विकसित बनाने का लें संकल्प- विकास वैभव!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार

-इतिहास से प्रेरणा लेकर बिहार को विकसित बनाने का लें संकल्प। बिहार के विकास के लिए शिक्षा, समता और उद्यमिता को बनाना होगा माध्यम। लेट’एस इंस्पायर बिहार मुंगेर अध्याय की ओर से आयोजित हुआ युवक संवाद कार्यक्रम। पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने युवाओं से किया संवाद 2047 के बिहार पर की चर्चा। विकसित बिहार के बिना देश का विकास संभव नहीं

मुंगेर : लेट’एस इंस्पायर बिहार मुंगेर अध्याय की ओर से आज सरस्वती विद्या मंदिर पुरानीगंज में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लेट इंस्पायर बिहार अभियान की प्रणेता पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव शामिल हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास वैभव ने कहां की बिहार ऐतिहासिक रूप से काफी समृद्ध हो रहा है हर क्षेत्र में बिहार में संपूर्ण विश्व को रास्ता दिखाने का काम किया है। लोकतंत्र की शुरुआत भी बिहार से ही हुआ है , उन्होंने युवाओं से इतिहास से प्रेरणा लेकर बिहार को विकसित बिहार बनाने की अपील की उन्होंने कहा कि शिक्षा, क्षमता और उद्यमिता के माध्यम से ही हम आगे ले जा सकते हैं हमें इस पर चिंतन करना होगा कि जब हमारा इतिहास इतना समृद्ध और गौरवशाली था तो वर्तमान में हम इतना पीछे क्यों हैं वर्तमान में बिहार की प्रति व्यक्ति आय महज ₹5000 है ऐसे में यदि हम 15% के विकास दर से भी आगे बढ़ते हैं तो अगले 10 वर्ष में हमारा प्रति व्यक्ति आया है महज 2 गुना तक ही पहुंच सकता है उन्होंने राजनीतिक व्यवस्था पर भी युवाओं से सवाल किया कि आप ऐसे व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि चुने जिनके पास विकास का इरादा हो आप जाति के नाम पर अपने प्रतिनिधि का चयन नहीं करें बिहार में प्राचीन काल में भी जाति व्यवस्था थी लेकिन जातिवाद इतना प्रभावी नहीं था यदि ऐसा हुआ होता तो नंद वंश का साम्राज्य मगध में नहीं होता आचार्य चाणक्य कभी चंद्रगुप्त को सम्राट नहीं बनाते परंतु वर्तमान समय में जातिवाद का चेहरा इतना विद्रूप हो चुका है की हम लोग जाति से उपर नहीं उठ पा रहे हैं। उन्होंने विकास में शिक्षा की भूमिका तथा योग परंपरा का भी वर्णन किया है इसके अलावा उन्होंने छात्रों के सवालों का भी जवाब दिया।

बाइट : विकास वैभव लेट इंस्पायर बिहार अभियान की प्रणेता पुलिस महानिरीक्षक

इस कार्यक्रम को कार्यक्रम संयोजक सौरभ कुमार भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट जयराम विप्लव अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन आदि ने भी संबोधित किया ।

Join us on:

Leave a Comment