24 घंटे के अंदर गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी सुलझाएगी सरकार- गुरु प्रकाश पासवान!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने गया में प्रेस वार्ता में कहा कि पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या दुखद है, इस हत्याकांड के गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझा दी जाएगी। बिहार सरकार और पुलिस महकमा पूरी तन्यता के साथ लगी हुई है जो लोग इस हत्याकांड पर राजनीति कर रहे हैं, वह अपने पुराने दिन याद कर ले जब बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार थी और उसे समय अपहरण, हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन अपराध का तार मुख्यमंत्री आवास से जुड़ा हुआ था, राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार अपराध और अपराधियों दोनों की सफाई करने में ड्यूटी है। एनडीए की सरकार उद्योगपति के पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें 24 घंटे के अंदर न्याय मिलेगा ।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को पार्टी का 13 वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सवाल खड़ा किया है। कहा कि यह परिवार की पार्टी है। जब से राजद का गठन हुआ है तब से एकमात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव बने हैं। यहां दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा महिला का कोई सम्मान नहीं है। इन समाज के लोग राजद में सिर्फ दरी बिछाने का काम करते हैं।क्या राजद की पार्टी में लालू यादव को छोड़कर कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर विराजमान हो सके। सामाजिक न्याय की बात करने वाली राजद खुद परिवार बाद में उलझ कर रह गई है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बिहार में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को सही बताया है, कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो उसे समय भी पुनरीक्षण का कार्यक्रम हुआ था, यह संविधान से जुड़ा हुआ है। इस पर राजनीति करने वाले अपने गिरेबान के अंदर झांक कर जरूर देखें। भारत निर्वाचन आयोग का नियमित कार्यक्रम है जो लोग इसे लेकर बिहार बंद की बात कर रहे हैं वह संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा बिहार में निर्वाचन की पंजीकृत संख्या 7 करोड़ 9 लाख है, जिसमें 5 करोड लोगों को कोई भी कागजात देने की जरूरत नहीं है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियां को बारी-बारी से गिनाए । कहा कि बिहार और देश में हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हुआ है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि इस 11 साल में देश ने कांग्रेस का आपातकाल भी 50 साल वर्ष भी देखा है जो संविधान के लिए काला धब्बा है। देश से नहीं बल्कि दुनिया के 25 देश में सर्वोच्च सम्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवाज गए हैं।
बिहार में 4 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं और सम्मान के साथ अपना जीवन यापन करें। 11 साल में शत प्रतिशत बुनियादी विकास हुआ है जो लोग सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं, वह मोदी के 11 साल के शासनकाल में सर्वोच्च पदों पर ओबीसी, पिछड़ा, दलित, महा दलित को सम्मान देने का कार्य किया है। बिहार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा पुलिस महकमा में महिलाओं की सर्वोच्च भागीदारी मिली है। हर मंच पर महिलाओं को उचित स्थान दिया गया है। उन्होंने 2047 में देश के विकास की भी चर्चा की है देश की विकास में 2025 में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव का केंद्र बिंदु रहेगा।
बाइट गुरु प्रकाश राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment