भक्तिमय माहौल में बाबा बर्फ़ानी के दर्शन को पहला जत्था मोकामा से रवाना!

SHARE:

: रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

– एंकर-बाबा बर्फ़ानी का दर्शन करने के लिए मोकामा से भक्तों का पहला जत्था महाकवि सुनील कुमार के नेतृत्व में अमरनाथ यात्रा के लिए शनिवार को रवाना हो गया।भोले नाथ के जयकारे और बुलंद हौसले के साथ हिमगिरि एक्सप्रेस से ढाई सौ भक्त जम्मू गए।मोकामा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक अशोक मोलदियार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वरुण कुमार और आरएसएस के रितेश कुमार ने भगवान भोलेनाथ भक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।रिश्तेदारों और मित्रों ने भी अमरनाथ यात्रियों को विदाई दी।पहलगाम आतंकी घटना के बावजूद जोश और जज्बे के साथ अमरनाथ यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।पूरा स्टेशन परिसर बाबा भक्तों के जयघोष से गुंजायमान होता रहा।हर तरफ भक्तों की रौनक रही।

Join us on:

Leave a Comment