संवाददाता :- विकास कुमार
सहरसा – जिला पुलिस टीम को फिर एक बड़ी सफलता मिली। जिसमें बुधवार की देर शाम चिड़ैया थाना अध्यक्ष और डायल – 112 की टीम को मिली गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में एक हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार हुआ।वे सौंथी गांव से कबीरा गांव की ओर किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। जिनसे एक देशी राइफल, दो जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुआ।
साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर चिड़ैया थाना अध्यक्ष और डायल – 112 की टीम संयुक्त रूप से कबीरा गांव पहुंची।जहां पुलिस टीम को आते देख एक युवक भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पकड़ा गया। उनकी तलाशी लिए जाने पर उनके पास से एक देशी राइफल, उसके 8 एमएम के दो जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुआ।
BYTE :- साइबर डीएसपी अजीत कुमार।




