मुंगेर में दो नव निर्मित खेल मैदानों का डीडीसी ने किया भव्य उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड अंतर्गत अमैया पंचायत के चाखंड उत्क्रमित उच्च विद्यालय मैदान और सजुआ पंचायत के मासूमगंज उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में नवनिर्मित खेल मैदानों का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया, जबकि जनप्रतिनिधियों ने माला एवं गुलदस्ता भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया।कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक अंजनी कुमार, अमरेश कुमार, डीपीओ साहब यादव, बीडीओ प्रियंका कुमारी, अंचलाधिकारी उमेश शर्मा, सहायक अभियंता विकास कुमार, प्रोग्राम पदाधिकारी दिलीप कुमार, कनीय अभियंता कुमार महेश, प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार, मुखिया हसिया देवी, पीआरएस रंजीत कुमार सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।विद्यालय के बच्चों में खेल मैदान के उद्घाटन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेलों में भाग लिया। उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने भी बच्चों के साथ खेलों में हिस्सा लेकर उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों का निर्माण युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। सरकार गांवों को “स्पोर्ट्स विलेज” के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य कर रही है। बच्चों का खेल के प्रति उत्साह देख कर उन्होंने संतोष जताया।उन्होंने जानकारी दी कि अगले चरण में शेष चार खेल मैदानों का भी उद्घाटन किया जाएगा। ज्ञात हो कि मनरेगा योजना के तहत हर पंचायत में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से एक-एक खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से अधिकांश का कार्य पूरा हो चुका है।इस मौके पर मुखिया मोहम्मद कासिम, राजा धर्मेंद्र मांझी, पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर यादव, उदय पासवान, चंदन प्रसाद, ललन ठाकुर, प्रधानाध्यापक वरुण कुशवाहा, विनय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रामबरन बिंद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर देना है और इस दिशा में ये खेल मैदान एक मजबूत नींव साबित होंगे।”

अजीत कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त, मुंगेर

Join us on:

Leave a Comment