रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत डामु पंचायत स्थित चानन गांव में सोमवार को एक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में देखा गया।शव देखने के बाद इस बात की जानकारी जंगल की आग की तरह चारों तरफ फैल गया। वही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक महिला की पहचान लोगों ने चानन गांव के संदीप शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी के रूप में किया है। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना बासोपट्टी थाना पुलिस को दिया।सूचना पाते ही बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार,अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार,एसआई मधु कुमार सिंह,प्रिया कुमारी सहित पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वही कागजी प्रकिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का पति बाहर रह कर मजदूरी करते हैं। मृतक महिला को तीन बच्चे हैं। जिसमे एक होस्टल में रह कर पढ़ाई करता है। पुलिस के पहुंचते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान घटना के संदर्भ में किसी ने कुछ नहीं बताया। हालांकि स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर किया है कि महिला ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन घटना की खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस संबंध में बासोपट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा की महिला ने आत्महत्या की है या हत्या का मामला है। इधर पुलिस आगे जांच पड़ताल कर रही है। इधर स्थानीय लोगों में घटना को लेकर अलग अलग चर्चाएं चल रही है। उक्त घटना को लेकर मृतिका के बच्चे का रो रोकर बुरा हाल है। महिला के घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।




