रिपोर्ट अरविंद
समस्तीपुर। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान अर्जुन राय का पुत्र जयराम सत्यम कुमार के रूप में हुई है। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। घर के लोगों ने बताया कि घायल युवक जयराम सत्यम का उपचार काशीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बहरहाल रहीमपुर रुदौली में गोली बारी की घटना को लेकर क्षेत्र में हलचल मची हुई है। इधर जानकारी मिलने पर एएसपी संजय कुमार पांडे घटना स्थल पहुंचे और अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से मोटरसाइकिल एवं खोखा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घटना के सभी अपेक्षित बिंदुओं पर जांच की जा रही है, डीआईयू एवं एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। मामले में विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।




