बैंक ऑफ इंडिया ने मोकामा में नई शाखा का शुभारंभ

SHARE:

रिपोर्ट रवि शंकर अमित/गोबिन्द कुमार

बाढ़ के मोकामा में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  एफ़जीएमओ पटना के महाप्रबंधक एस.बी. साहनी तथा पटना अंचल के आंचलिक प्रबन्धक ओ.पी.चौधरी मौजूद रहे।
नई शाखा का उद्घाटन एस.बी. साहनी, महाप्रबंधक – एफ़जीएमओ पटना ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बैंक की इस पहल की सराहना की और इसे मोकामा और आस-पास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। इस शाखा के माध्यम से बैंक ऑफ इंडिया अब मोकामा क्षेत्र के नागरिकों को बैंकिंग सेवाएं जैसे कि बचत खाता, चालू खाता, ऋण सुविधा, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम सेवा, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा लोन जैसे सुविधा उपलब्ध कराएगा।
इस अवसर पर पटना अंचल के आंचलिक प्रबन्धक श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि, मोकामा में हमारी इस नई शाखा का उद्देश्य ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाना है । बैंक ऑफ इंडिया हमेशा से ही अपने ग्राहकों को सुलभ और आधुनिक बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ।
महाप्रबंधक एस बी साहनी ने कहा कि बिहार में बैंक ऑफ़ इंडिया की 350 शाखा है, मोकामा में पहले ही आकर लोगों के बीच खड़ा होना था, हम पहले नहीं आ पाए लेकिन इस साल के शुरुआत में यहां ब्रांच खोला गया है और लोगों की इस बैंक से जो अपेक्षा है, हम उसपर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। बैंक में विभिन्न प्रकार की स्कीम लाई गई है यहां जितने भी स्टाफ हैं वह सभी अनुभवी है।
सभापति निलेश कुमार ने कहा कि नगर परिषद के टैक्स और अन्य लेनदेन को लेकर इस बैंक के साथ टाइअप हो और इस बैंक के साथ भी कारोबार आगे बढ़े।
ग्राहक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि नई ब्रांच खुलने के बाद इनके साथ जुड़ रहे हैं, यहां क्या सुविधा दी जाएगी इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। देखना है कि यह बैंक धरातल पर कैसा काम करती है।
कार्यक्रम में आंचलिक कार्यालय के स्टाफ सदस्य तथा मोकामा शाखा के शाखा प्रबन्धक श्री राहुल कुमार एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थें।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें