मनोज तिवारी बोले – नीतीश कुमार को कोई साइडलाइन नही कर सकता, महागठबंघन की नीयत बिहार को सजाने संवारने की नही

SHARE:

पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट

दिल्ली से बीजेपी सांसद और भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय चेहरे मनोज तिवारी ने आज मीडिया से बात करते हुए कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

चिराग पासवान के चुनाव लड़ने और मुख्यमंत्री बनने की अटकलों पर उन्होंने कहा:
“चिराग पासवान हमारे गठबंधन के प्रमुख नेता हैं। उनका जो भी निर्णय होगा, उस पर हम बाद में विचार करेंगे।”

जातिगत गणना पर केंद्र सरकार को श्रेय मिलने के सवाल पर मनोज तिवारी ने विपक्ष पर निशाना साधा: “तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पहले जातिगत गणना क्यों नहीं कराए? नरेंद्र मोदी जी जनता की भावना का सम्मान करते हैं, और इसी भावना के तहत केंद्र सरकार ने सर्वे का आदेश दिया।”

वहीं, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने और चुनाव लड़ने की अटकलों पर कहा:  “थोड़ा इंतजार कीजिए, समय आने पर सब पता चल जाएगा।”

राजद द्वारा यह कहे जाने पर कि विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी नीतीश कुमार को साइडलाइन कर देगी, मनोज तिवारी ने दो टूक जवाब दिया:
“किसी की हैसियत नहीं है कि नीतीश कुमार को साइडलाइन कर सके।”

महागठबंधन की लगातार हो रही बैठकों पर तंज कसते हुए कहा:  “ठीक है बैठक करते रहिए, लेकिन उनकी नीयत बिहार को सजाने और संवारने की नहीं है। अगर किसी का लक्ष्य बिहार का विकास है, तो वह एनडीए गठबंधन है। आज बिहार सज भी रहा है और सवर भी रहा है।”

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य पर भी चिंता जताई:
“हम भगवती से प्रार्थना करते हैं कि लालू प्रसाद यादव जी स्वस्थ होकर जल्द लौटें।”

(बाइट: मनोज तिवारी, सांसद, भाजपा)

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें