Search
Close this search box.

5 बच्चे नदी में डूबे, 2 को ग्रामीणों ने बचाया तीन अभी भी लापता !

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऋषिकेश कुमार

करमा पर्व के गणेश गौरा मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे बच्चे!

नालंदा के बेन थाना क्षेत्र के बनिया बीघा गांव के समीप मुहाने नदी में 5 बच्चे डूब गए, जिसमे से 2 बच्चों को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया। शेष 3 बच्चे अभी भी लापता है। घटना की जानकारी मिलते ही दर्जनों ग्रामीण नदी में बच्चों की खोजबीन में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कर्मा पूजा के गौरा गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए 5 बच्चे बनिया बीघा गांव के नदी में गए थे। जहां दो बच्चे डूब रहे थे, जिन्हें बचाने के लिए और 3 बच्चे नदी में कूदे। हालांकि आसपास के ग्रामीणों ने डूब रहे 5 बच्चों में से एक लड़का और एक लड़की को बचा लिया। वही तीन अन्य अभी भी लापता है। स्थानीय गोताखोरो की मदद से खोजबीन जारी है। डूबने वाले बच्चियों में एक ब्यूटी कुमारी जो इंटर की छात्रा है। दूसरा सिमरन कुमारी तीसरा दौलती कुमारी है , जो सभी एक ही परिवार के हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुचकर वैकल्पिक व्यवस्था करवा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें