पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन 274 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा!

SHARE:

अंजुम आलम

मुखिया पद के लिए 29 तो सरपंच पद के लिए 20 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन पर्चा!

ग्राम कचहरी पंच 47 तो ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 162 और पंसस पद के लिए 16 ने कराया नामांकन!

जमुई: तीसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर पहले दिन गुरुवार को जमुई प्रखंड कार्यालय में विभिन्न पंचायतों से पांच पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया गया।जिसमें अलग-अलग पंचायत से मुखिया पद के लिए 29 लोगों ने नामांकन कराया। जबकि सरपंच के लिए 20 और पंसस के लिए 16 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जबकि ग्राम कचहरी पंच 47 तो ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 162 लोगों ने नामांकन कराया। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक प्रखंड कार्यालय के चारों ओर समर्थकों की भीड़ लगी रही है।नामांकन के बाद लोग जमकर जमकर अपने प्रसत्यशियों के पक्ष में नारेबाजी किया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतेजाम किये गए थे। टाउन थानाध्यक्ष चंदन कुमार द्वारा भी आचारसंहिता का पालन कराने को लेकर घूम घूम कर जायजा लिया जा रहा था। आपको बता दें कि जमुई प्रखंड के चौडीहा पंचायत से जदयू महासचिव प्रमोद कुमार चसन्द्रवंशी की पत्नी मंजू देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।जबकि इसी पंचायत से अमरीका यादव, लखनपुर पंचायत से टिंकू कुमार पासवान, बीरू मांझी, मंजू देवी, बालाडीह पंचायत से रूपेश पासवान,काकन से अरुण यादव, किशोरी प्रसाद और इंदपे पंचायत से रीता देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।वहीं पंचायत समिति पद के लिए संकुरहा पंचायत से पूजा देवी, पिंकी देवी, मंझवे से पवन सिंह रावत और इंदपे से सुलेखा देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।इसके अलावा विभिन्न पंचायतों से पंच पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया गया। पहले दिन के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।

Join us on:

Leave a Comment