संगठन जिला बाढ़- भाजपा ने किया सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

:- विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है परंतु भाजपा अभी से पुरी तरह से चुनावी मोड और मूड में दिखने लगी है, यही कारण है की प्रदेश भाजपा द्वारा एक के बाद एक लगातार विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकी कार्यकर्त्ताओं का जोश और उत्साह बना रहे!
इसी क्रम में आज संगठन जिला बाढ़ द्वारा फतुहा बाढ़ और मोकामा में विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई जिसमें जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद समेत प्रदेश भाजपा के नेताओं ने भाग लिया!
मोकामा में प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता भूषण ने बैठक लिया, जो जिला महामंत्री नीलेश कुमार पवन द्वारा मोकामा के औटा संगत स्थान में आयोजित किया गया था, कार्यक्रम को मुंगेर लोकसभा संयोजक संजय कुमार,मुखिया संघ अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता शशि शंकर शर्मा ललन सिंह, रमेश चंद्र सिन्हा आदि ने समेत सम्बोधित किया और पार्टी के कार्यक्रमो की जानकारी दी! मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन समेत तमाम कार्यकर्ताओ का वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया!
वहीं 3 सौ से अधिक कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम में भाग लिया!
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने एक बार फ़िर मोकामा से भाजपा उम्मीदवार उतारे जाने की वकालत की!

Byte : संजय कुमार (शर्ट व बंडी में )
Byte :- शशि शंकर शर्मा, अध्यक्ष मुखिया संघ( सफ़ेद शर्ट भगवा गमछा में )
Byte :- शैलेन्द्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष, (पीला शर्ट में )

Leave a Comment

और पढ़ें