रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार में डबल इंजन मतलब भ्रष्टाचार और अपराध
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि जदयू अब जदयू नहीं रहा बल्कि बीजेपी हो गया है।वक्फ बोर्ड संशोधन बिल का समर्थन किए जाने पर तेजस्वी यादव ने बिहार में डबल इंजन की सरकार पर हमला बोला और कहा की इसका खामियाजा सभी पार्टियों को भुगतना पड़ेगा जिन लोगों ने इस बिल का समर्थन किया है वहीं उन्होंने डबल इंजन की सरकार को नया संज्ञा देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का मतलब है कि एक तरफ अपराध है और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार है तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग कथित डीके टैक्स दे रहे हैं उनको मलाईदार पद दिया जा रहा है जो जितना भ्रष्ट है उसको उतना प्रमोशन दिया जा रहा है इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए यह सरकार नया नियम बनाती है और भ्रष्ट लोगों को सीएम हाउस में बैठकर मिठाई खिलाया जाता है
बाइट तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष




