संवाददाता :- विकास कुमार!
सहरसा सुपौल रेलखंड पर पटरी क्रास कर रहे एक शख्स की ट्रेन की चपेट मे आ गया। जिसकी ईलाज के दौरान सदर अस्पताल मे मौत हो गयी। मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया। सदर थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम के हासा हक़पाड़ा वार्ड 06 निवासी राजेंद्र साह के 40 वर्षीय पुत्र हरे राम साह के रूप में हुई है। मृतक को तीन संतान है जिसमें दो लड़का और एक लड़की शामिल है। मृतक ट्रैक्टर ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्य करके अपने परिवार का परवरिश किया करता था। मृतक के पत्नी का भाई दिनेश साह ने बताया कि शनिवार की रात 11:00 बजे पूरा परिवार रेल पटरी क्रॉस कर देबू ठाकुर के घर जा रहे थे, इसी दौरान सहरसा सुपौल रेलखंड पर जोगबनी सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट मे आने से हरेराम साह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत सहरसा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया। जंहा इलाज के दौरान हरे राम की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गयी। लेकिन रेलवे के पुलिस के द्वारा कहा गया कि यहां एरिया सहरसा सदर थाने की पुलिस का है। सहरसा सदर थाने की पुलिस सब इंस्पेक्टर कमलकांत तिवारी ने कहा कि एक व्यक्ति का ट्रेन से कट कर जख्मी हुआ था जिसकी इलाज के क्रम मौत हुई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है।
BYTE :- कृष्ण मोहन चौधरी, वार्ड पार्षद।
BYTE :- पुलिस सब इंस्पेक्टर कमलकांत तिवारी।
BYTE :- परिजन दिनेश साह।




