राणा सांगा पर विवादित बयान के लिये माफ़ी नहीं माँगी तो बड़ा आंदोलन- करणी सेना!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार

राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के विरोध में पुतला दहनः करणी सेना ने दी चेतावनी, कहा- माफी नहीं मांगने पर होगा बड़ा आंदोलन

रामजीलाल सुमन की ओर से राणा सांगा को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ शहर में जोरदार विरोध-प्रदर्शन हुआ। राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना और महाराणा विचार मंच और करणी सेना के पदाधिकारियों और सदस्यों ने टावर चौक पर सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका।

प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सांसद रामजीलाल सुमन सार्वजनिक रूप से क्षत्रिय समाज से माफी नहीं मांगते हैं तो करणी सेना और महाराणा विचार मंच बड़ा आंदोलन करेगा। जरूरत पड़ी तो संगठन किसी भी हद तक जा सकता है। संगठन नेसमाजवादी पार्टी प्रमुख से भी कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह ने ऐलान किया कि 12 अप्रैल को आगरा में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। खुलेआम चेतावनी दी कि पिछली बार हम खाली हाथ गए थे। इस हरवे हथियार के साथ जाएंगे।करणी सेना और महाराणा विचार मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि राणा सांगा के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतिहास से छेड़छाड़ और वीरों के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को करारा जवाब मिलेगा।

इस मौके पर नागेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, राम छबीला सिंह, राणा जय सिंह, शैलेंद्र कुमार, भोला सिंह, रवि कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, पहाड़ी सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
बाइट नागेंद्र सिंह
बाइट जनार्दन सिंह
बाइट अनुपम कुमार सिंह
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment