रिपोर्ट- मनोज कुमार!
बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज में नल जल योजना में गड़बड़ी की शिकायत करने पर एक परिवार को हिंसा का सामना करना पड़ा। शिकारपुर थाना क्षेत्र के ननकार गांव में यह घटना हुई।
अमिनेशा खातून ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया है कि उनके ससुर इम्तेयाज देवान ने गांव के 70 लोगों के साथ मिलकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरज सिंह को आवेदन दिया था। इस पर पूर्व मुखिया ने उन्हें गालियां दीं और विरोध करने पर उनके ससुर को खींचकर पीटा।
आरोपियों में अरुण यादव, नागेन्द्र यादव, ध्रुप प्रसाद, अनुज यादव, नीरज यादव, होदा देवान, संजय साह, नन्द किशोर साह और अमरेश साह शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर गालियां दीं और लात-घूंसे व डंडे से मारपीट की।
जब अमिनेशा खातून अपने ससुर को बचाने पहुंचीं, तो आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर उन्हें पटक दिया। आरोपियों ने उन्हें अर्धनग्न कर दिया।
घटना के समय वहां से गुजर रहे विनय यादव ने विरोध किया। इस पर अरुण यादव ने उन पर पिस्टल तान दी। विनय यादव ने पिस्टल छीन ली, लेकिन बाद में आरोपियों ने उन्हें पीटकर पिस्टल वापस छीन ली।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Byte _पीड़ित




