रिपोर्ट- अमित कुमार
पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर बीजेपी कार्यालय में पार्टी के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह चरम पर है, और अमित शाह के स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
थोड़ी देर में पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे अमित शाह
अमित शाह थोड़ी देर में पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले हैं, जिसके बाद वे सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान उनके स्वागत में भव्य तैयारियां की गई हैं और माना जा रहा है कि उनके दौरे से बिहार को कई नई सौगातें मिल सकती हैं।
पटना एयरपोर्ट से निकले अमित शाह
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, अमित शाह पटना एयरपोर्ट से निकल चुके हैं। बीजेपी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ जय श्री राम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उनका स्वागत कर रहे हैं।
: अमित शाह के स्वागत में BJP कार्यालय में मंत्री-विधायकों का जुटान, पटना पहुंचे गृह मंत्री




