रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
नवनियुक्त 19 सहायक उर्दू अनुवादकों को मधुबनी समाहरणालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया किया गया, साथ ही मुख्यमंत्री की उपस्थिति में पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। गौरतलब हो कि पूरे राज्य में 715 सहायक उर्दू अनुवादकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र पाकर काफी खुश दिखे सहायक उर्दू अनुवादक। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एवं उपस्थित अधिकारियों के द्वारा जिला उर्दूनामा पत्रिका का भी विमोचन किया गया। इस बात की जानकारी डीपीआरओ परिमल कुमार ने दिया है।




