नामांकन दाखिल करने की तिथि के अंतिम दिन उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

कोरोना गाइड लाइन की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां!

नालंदा। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर है। नालंदा में दुसरे चरण की मतदान की तिथि 29 सितंबर को तय की गई है। ऐसे में गिरियक और थरथरी प्रखंड में नामांकन का दौर जारी है। नामांकन का आज आखिरी दिन सोमवार को काफी गहमागहमी देखी गई। नामांकन कराने को लेकर प्रत्याशियों में होड़ लगी रही।
नामांकन कराने के बाद प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान नामांकन में आचार संहिता एवं कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। जिला परिषद, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी दर्जन भर वाहनों के काफिले के साथ नामांकन करने पहुंच रहे हैं। पहले से तय जगह पर टेंट लगाकर वोटरों को पूड़ी, सब्जी, चावल के साथ मछली खिलाया जा रहा है। नामांकन में जुलूस तक निकाली जा रही है। भीड़ एवं वाहनों की लंबी कतार से गिरियक बाजार में महाजाम लगी रही। आचार संहिता एवं कोरोना गाइडलाइन की उड़ती धज्जियां को अधिकारी से लेकर पुलिस तक देखती रही पर इसका अनुपालन कराने में लाचार दिखी।
इसी कड़ी में गिरियक के प्यारेपुर पंचायत पूर्वी से पंचायत समिति पद के लिए जया चौधरी ने नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किया। चोरसूआ पंचायत से मुखिया पद के जयमाला देवी ने नामांकन करवाया तो वहीं नीतू देवी ने गाजीपुर पंचायत से मुखिया पद के नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किया। सरपंच पद के रामाधीन यादव ने गाजीपुर पंचायत से नामांकन कराया। सुनील कुमार सिंह ने घोसरावां पंचायत के पंचायत समिति पद के नामांकन करवाया। गाजीपुर पंचायत के पंचायत समिति पद के लिए अहिल्या देवी ने नामांकन करवाया। आपको बता दें कि गिरियक प्रखंड से जिला परिषद के लिए ज्योति कुमारी ने नामांकन दाखिल किया है।

Join us on:

Leave a Comment