रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और उन्हीं के पार्टी के सांसद द्वारा दिये गए राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में पुतला फूंका जाएगा यह आक्रोश अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के लोगों में देखा जा रहा है .. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंकज कुमार उर्फ पप्पू सिंह ने बताया है उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे विवादित बयान अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा, राणा सांगा जैसे महान वीर योद्धा सभी समाज के लिए लड़ाई लड़ी थी वही इस संगठन के जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को अगर इतिहास की जानकारी नहीं है तो वे बिहार आवे और उनके पूरे खानदान सहित उनके पार्टी के लोगों को इतिहास का पाठ पढ़ाया जाएगा .. राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान की आग अब बिहार पहुंच गई है … राजपूतों के साथ अन्य समाज के लोगों में भी अखिलेश और उनके सांसद के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है ,
बाइट :- पंकज कुमार उर्फ पप्पू सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
बाइट:- पप्पू सिंह जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा




