रिपोर्ट- शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय। बीते 21 जनवरी को किऊल स्टेशन के आउटर सिग्नल के समीप गया-हावड़ा ट्रेन में धर्मेंद्र साह की गोलीमारकर हत्या मामले में रेल पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से मुख्य आरोपी मृतक के साले चंदन कुमार को बड़हिया से गिरफ्तार किया है।किऊल रेल डीएसपी एजाज हाफ़िज़ मानी ने बताया कि बीते 21 जनवरी को गया -हावड़ा ट्रेन में महिसोना निवासी धर्मेंद्र साह की हत्या पत्नी से चल रहे संपत्ति विवाद में की गई थी। जिसमें पत्नी और साले ने मिलकर पांच लाख में हत्या के लिए शुटर को हाईयर किया था।इस हत्या मामले में पूर्व में शेखपुरा जिला निवासी सुरज कुमार को पुलिस ने पुना से जबकि सत्यम कुमार को बड़हिया से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी चंदन कुमार जो धर्मेंद्र कुमार के साला है उनको भी गिरफ्तार कर लिया है।रेल डीएसपी ने बताया कि मृतख धर्मेंद्र साह का पत्नी से लगभग पांच सालों से सम्पत्ति का विवाद चल रहा था।जिस कारण मृतक खगड़िया में रह रहा था। घटना के दिन मृतक केस के काम से लखीसराय कोर्ट आया था।शाम मे गया -हावड़ा ट्रेन से लौटने के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दिया गया। फिलहाल रेल पुलिस इस घटना में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जूटी है।
बाइट – एजाज हाफ़िज़ मानी,रेल डीएसपी,किऊल।




