नालंदा – महागठबंधन कार्यकर्त्ताओ व नेताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला!

SHARE:

रिपोर्ट- मिथुन कुमार!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हरकत के कारण बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। बिहार शरीफ के अम्वेर चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर उनके इस्तीफे की मांग की गई। राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अचेत अवस्था में कार्य कर रहे हैं, जिससे राज्य की जनता और लोकतंत्र दोनों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है, जो निंदनीय है और संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ है। शक्ति सिंह यादव ने यह भी कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, पूर्व में भी नीतीश कुमार सार्वजनिक मंचों पर ऐसी कई हरकतें कर चुके हैं जिससे यह साफ होता है कि अब वह मानसिक रूप से सजग नहीं हैं और कुर्सी छोड़ने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के प्रति उनके हालिया रवैये ने पूरे राज्य को शर्मसार किया है। इसी के विरोध में महागठबंधन ने पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई और उनके इस्तीफे की मांग को दोहराया।

बाइट।शक्ति सिंह यादव राजद प्रवक्ता
बाइट।सुनील साव राजद नेता

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें