पंकज कुमार जहानाबाद ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का अपमान करने के खिलाफ महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जहानाबाद मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कहा कि विगत दो दिन पूर्व एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान जिस तरह हमारे सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया है, हम हीं नहीं पूरा देश शर्मिंदा है। नीतीश ने बिहारियों का माथा शर्म से झुकाने का काम किया है। देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य के सीएम को राष्ट्रगान का अपमान करते हुए देखा है। राजद के जिला प्रवक्ता शशि रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान कतई सहन नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जान बूझकर राष्ट्रगान का अपमान किया है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। इस कृत्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार हीं नहीं पूरे देश की जनता से माफी मांगते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस तरह के हरकत से साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं। इनसे बिहार नहीं चलने वाला है। हाल हीं में हुए सर्वे से यह साफ हो गया है कि बिहार की जनता हमारे नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करते हैं। आने वाले विधानसभा के चुनाव में डबल इंजन की सरकार को बिहार की जनता उखाड़ फेंकेगी और हमारे नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगे। पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर ने की। इस मौके पर मखदुमपुर विधायक सतीश दास, परमहंस राय, आभा रानी, डॉ शशिरंजन, धर्मपाल यादव, सुमन सिद्धार्थ, विनोद यादव, छोटू यादव, अनुज कुमार निराला, अशोक डिहुरी, सीपीआई के सुरेश कुमार अम्बिका यादव, मो0 रफीक अंसारी, जगदीश प्रसाद, सीपीएम के ओम कुमार, रामप्रसाद पासवान, आप नेता बालेश्वर यादव, वीआईपी के परशुराम विन्द, सिकन्दर केवट, राजद नेता मनोज यादव, साधु यादव, शैलेश कुमार, संजय कुमार, अशोक वर्मा, फतो खॉ, रामकृत दास, पवन चन्द्रवंशी, पप्पु मल्लिक, मरछू रविदास, गोपाल पासवान, अनिल पासवान, राजप्रेम यादव, विशाल गुप्ता, रंजीत पासवान, अवधेश यादव, अरमान मल्लिक, भोली यादव, नागमणि, वीरेन्द्र प्रसाद, गंगा यादव, अर्जून सिंह, मुंगेश्वर यादव, राजकुमार, महेन्द्र यादव, गजेन्द्र कुमार, विक्की यादव, मधेश मुखिया, संतोष रंजन, रमेश कुशवाहा, राजेश दास, रूबी राज, राखी कुमारी, चुनमुन कुमारी सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थें।




