ओवैसी पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दिए बयान के साथ खड़े दिखे बिहार के श्रम संसाधन मंत्री!

SHARE:

धर्मेंद्र पांडेय

जीवेश मिश्रा ने बयान का समझाया मतलब , कहा सरकार ऐसे सोच वालो को हमेशा बिना डर भय के कुचलने का काम किया है!

दरभंगा। किसान मोर्चा की बैठक में शामिल होने दरभंगा पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह के ओवैसी पर दिए बयान के साथ कदम से कदम मिला कर खड़े दिखाई दिए । राधा मोहन सिंह ने ओवैसी की तुलना कोरोना वायरस से करते हुए जिन्ना का दूसरा रूप तक बताया था। साथ ही यह भी कहा था कि देश के प्रधानमन्त्री के पास ओवैसी जैसे वायरस के लिए टीका भी निकाल लिया है सभी को टीका लगाकर ठीक कर दिया जाएगा | ओवैसी पर देश को विभाजन के कगार पर ले जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया था कि अब मोदी सबका साथ सबका विकास की बात करते है अब देश का और विभाजन नहीं हो सकता।

Join us on:

Leave a Comment