साइकिल सवार मजदूर की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, एनएच जाम!

SHARE:

अरविंद कुमार

परिजनों ने परिवार पर ही लगाया हत्या का आरोप, 4 दिन पूर्व मिली थी जान से मारने की धमकी!

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना क्षेत्र के मनार बरजी के समीप एन एच 28 पर सुबह साईकिल सवार मजदूर को बाईक सवार अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । आक्रोशित लोगों ने करीब 1 घंटे तक के एन एच को जाम कर दिया। दरअसल
जिले के मेहसी थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर पास के ही गाँव कोठिया हरिराम निवासी सिकंदर राय को अपराधियों ने गोली मारकर कर हत्या कर दी है। सिकन्दर राय पिता शंकर राय जो चकिया सीमेंट रैक प्वॉइंट मजदूरी करता था । रोज की तरह आज भी साईकिल से काम करने चकिया जा रहा था । तभी बाईक सवार अपराधियों ने सर में गोली मार दिया, जिससे सिकन्दर राय की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने अपने ही चचेरे भाई पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। चार दिन पूर्व मिली थी जान से मारने की धमकी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों नेशनल हाईवे को जाम कर प्रदर्शन और मुआवजे की मांग करने लगे । वही घटना स्थल पर पहुचे मेहसी थाना प्रभारी सुनिल कुमार सिंह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

Join us on:

Leave a Comment