अरविंद कुमार

मोतिहारी । देश की स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य के अवसर पर पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव थीम वर्ष के रुप में मनाया जा रहा है।
इसके लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा पूर्वी चम्पारण जिला को महोत्सव जिला के रूप में चयनित किया गया है। जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से संबंधित महत्वपूर्ण स्थलों पर CRPF द्वारा अपने बैंड के द्वारा राष्ट्रीय धुनों को बजा कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जा रहा है।
इसी क्रम में आज मोतिहारी स्थित गाँधी संग्रहालय के प्रांगण में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के बैंड द्वारा बहुत ही मधुर देशभक्ति गीतों का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया साथ ही साथ सभी उपस्थित नागरिकों के दिलों में देश के भक्ति-भावना की अलख जगाने की छाप छोड़ी।
बैंड दस्ते में शामिल ब्रास-बैंड का नेतृत्व निरीक्षक मो• यूनुस एवं पाइप-बैंड का नेतृत्व उप निरीक्षक परमहंस के द्वारा किया गया। यह पूरा कार्यक्रम अमित कुमार , सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में संचालित किया गया था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी चम्पारण जिला के पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा मौजूद रहे। साथ ही अपर समाहर्ता अनिल कुमार भी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त ब्रजकिशोर सिंह, सचिव गांधी संग्रहालय एवं सदस्य के रूप में राय सुन्दरदेव शर्मा,विनय कुमार सिंह, उषा त्रिवेदी, आलोक कुमार, राज गुरू, संजय श्रीवास्तव,आकर्ष कुमार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।




