विकसित भारत युवा संसद 2025 संपन्न। मुंगेर जमुई और खगड़िया के प्रतिभागीयो ने लिया हिस्सा,दस का चयन!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

विकसित भारत युवा संसद 2025 जे आर एस कॉलेज में हुआ संपन्न। मुंगेर जमुई और खगड़िया जिले प्रतिभागीयो ने लिया हिस्सा। दस प्रतिभागियो का हुआ चयन!]

-मुंगेर : भारत सरकार की राष्ट्रीय युवा खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2025 जे आर एस कॉलेज में सम्पन्न हो गया। जमालपुर जे आर एस कॉलेज में एनएसएस और नेहरू युवा केंद्र मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत यूबा संसद 2025 का आयोजन किया गया. एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर मुंगेर विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों से लगभग 123 प्रतिभागी ने इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमे पांच सदस्यीय टीम द्वारा दस प्रतिभागी का चयन किया गया। चयनित छात्र प्रवीण कुमार,अंकुश कुमार, तकरीम खुर्शीद,अनामिका कुमारी, शिवानी प्रियदर्शी, आरती कुमारी वैष्णवी कुमारी ,रोहित राज, निखिल कुमार और राजा कुमार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मोके आयोजन के अध्यक्ष देवराज सुमन ने बताया की जमालपुर जे आर एस कॉलेज में दो दिनों से चल रहे विकसित भारत युवा संसद 2025 का आज समापन हो गया है। इस संवाद कार्यक्रम में चयनित दस छात्र बिहार विधानसभा जायेंगे जिसके बाद वहां से चयनित होकर दिल्ली के संसद भवन जाएँगे जहाँ एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे। उन्होंने कहा चयनित छात्र छात्राओं के साथ हमारी शुभकामनाएं है।

बाइट -देवराज सुमन कार्यक्रम के अध्यक्ष ।

बाइट-चितरंजन मंडल नेहरू युवा केन्द्र

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें