रिपोर्ट- ऋषभ कुमार
इस वक्त की बड़ी खबर…खबर वैशाली जिले के लालगंज से है..जहाँ सुबह टहल कर आ रहे एक वृद्ध दम्पत्ति के सामने एक मोटर साईकिल पर सवार दो उच्चका रूककर प्रणाम किया। प्रणाम करने पर वृद्ध महिला आशीर्वाद देने के लिए उसकी ओर घूमी त्योंही बादमाशों ने उनके गले से सोने का चैन झपट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी वृद्धा के साथ आ रही बच्ची ने घर वालों को दी। जिसके बाद घर वाले लालगंज थाना को सूचित किये। जानकारी मिलते हीं लालगंज थाना घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास में लगे सिसिटीवी कैमरे को सर्च करना शुरु कर और हैं।
दरअसल लालगंज- वैशाली बाईपास रोड में उमेश चंद्र शुक्ला अपने मकान में रहते हैं। सुबह अपनी पत्नी प्रभा देवी के साथ टहल कर लौट रहे थे। ज्योंही वे बाईपास रोड के अम्बिका हीरो एजेंसी के समीप अपने मकान के पास पहुंचे तो महाराणा प्रताप चौक को ओर से एक मोटरासाइकिल पर सवार दो बदमाश आये। पास कर दोनो ने वृद्ध दम्पत्ति को प्रणाम किया। प्रणाम करने पर वे दम्पत्ति उसकी ओर मुड़ कर आशीर्वाद देने लगे तभी अचानक वृद्धा प्रभा देवी के गले को बादमाशों ने दबा दिया। गला दबाकर उनके गले से सोने का चैन छिनकर वैशाली की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी वृद्धा के साथ आ रही बच्ची ने उनके परिवार वालों को दिया। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को फोनकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते हीं लालगंज के एस आई मनोज पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। पुलिस आसपास में लगे सिसिटीवी कैमरे को खंघाल रही है।