रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
-जमुई अंधविश्वास में तांत्रिक दंपति की तेजधार हथियार से काटकर की हत्या
जमुई झाझा थाना क्षेत्र के चिलको गांव में अंधविश्वास में ग्रामीणों ने एक तांत्रिक दंपति को डेढ़ किलोमीटर घसीटकर चिलका गांव लाया और पहले उसकी पिटाई की गई बाद में तेजधार हथियार से काटकर दंपति की हत्या कर दिया। बताया जाता है कि चिलका गांव निवासी फागू खैरा कई दिनों से बीमार था। जिसका झाड़ फूक मसान घाट पास के ही रहने वाले जागेश्वर भुल्ला से किया जा रहा था। सोमवार की दोपहर फागू नैया की मौत हो गई। जिसके बाद दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि तांत्रिक के द्वारा गलत झाड़फूक के कारण उसकी मौत हुई है। जिसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित होते हुए मसान घाट पहुंचे। जहां तांत्रिक जागेश्वर भुल्ला और उसकी पत्नी जासो देव को खींचते हुए डेढ़ किलोमीटर दूर चिलका गांव लाया और रास्ते में जमकर उसके पिटाई की गई। बाद में आक्रोशित ग्रामीण व परिजन ने तेजधार हथियार से काटकर दोनों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
बाईट -01 मदन कुमार आनंद एसपी जमुई।
बाईट -02 मृतक का पुत्र




