नवादा से अनिल शर्मा

नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के भवनपुर माध्यमिक विद्यालय जाने का रास्ता नहीं रहने के कारण विद्यालय जाने के लिए पगडंडी के रास्ते पानी से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। जिससे विद्यालय जाने में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भवनपुर ग्रामीण सड़क से सौ मीटर विद्यालय तक रास्ता नहीं रहने से पानी में प्रवेश कर शिक्षक व विधार्थियों को विद्यालय जाना पड़ता है ।
प्रभारी प्रधानाध्यापक दिपक कुमार ने बताया कि विद्यालय के रास्ते को लेकर विभाग को कई बार लिखित आवेदन देकर विद्यालय के रास्ते बनवाने की मांग किया गया। यहां तक की पंचायत प्रतिनिधि से लेकर प्रखंड व जिला पदाधिकारी तक रास्ते बनवाने की मांग किया गया । बावजूद अभी तक विद्यालय जाने के लिए रास्ते बनवाने के लिए किसी तरह की पहल नहीं किया गया। जिसके कारण हल्की-फुल्की बारिश हो जाने पर विद्यालय जाने में काफी परेशानी होती है। लोगों को पानी और किचड़ से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। जिससे पठन- पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है ।




