जिलाधिकारी ने पंचायत चुनाव समेत कई मामलों की समीक्षा की!

SHARE:

सीतामढ़ी से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

जिलाधिकारी ने बाढ़ आपदा,कोविड टीकाकरण , टेस्टिंग ,पंचायत निर्वाचन में विधिव्यवस्था का संधारण, आर्दश अचार संहिता का अनुपालन आदि का विस्तृत समीक्षा कर दिए कई निर्देश!

जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में जिले में बाढ़,वर्षापात,नदियों के जलस्तर,कोरोना टीकाकरण,टेस्टिंग,पंचायत निर्वाचन में विधिव्यवस्था का संधारण,आदर्श आचार संहिता का अनुपालन आदि को लेकर बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कोविड संक्रमण,टीकाकरण,टेस्टिंग की समीक्षा के क्रम में कहा कि वर्तमान में हमे काफी सचेत रहना है। उन्होंने कहा कि अभी आराम करने का समय नहीं है,बल्कि हमे प्रतिदिन स्थिति पर नजर रखनी चाहिये। उन्होंने कहा हमे टीकाकरण में और भी तेजी लाने के साथ-साथ कोरोना टेस्टिंग विशेषकर आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने का प्रयास करना चाहिये। उन्होंने कहा कि
त्योहारों का मौसम और पंचायत चुनाव के दौरान कोविड-19 टेस्टिंग में कोई ढिलाई नहीं बरतनी है,साथ ही हमे कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करना चाहिये।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, टीकाकरण एवम जाँच में लगे कर्मियों के प्रति विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि हमअपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हैं।
जिलाधिकारी ने वर्तमान में वर्षापात की स्थिति,नदियों का जलस्तर,तटबंधों की स्थिति, जलजमाव क्षेत्रो की स्थिति आदि की विस्तृत समीक्षा कर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी उपस्थित पदाधिकारियो को दिया। जिलाधिकारी ने राजकीय नलकूपों की स्थिति, नल जल योजना ,फसल बीमा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, गर्भवती महिलाओं में पोषाहार वितरण, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, वर्षापात, नदियों द्वारा जारी कटाव, खाद्यान्न वितरण, अनुग्रह अनुदान(जीआर) राशि का वितरण इत्यादि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और अद्यतन प्रतिवेदन देने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने पंचायत निर्वाचन की समीक्षा के क्रम में विधिव्यवस्था को लेकर अबतक उठाये गए कदमो,आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों, चोरौत एवम नानपुर प्रखंड में चल रहे नामांकन कार्यो आदि का विस्तार से समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि असामाजिक,उपद्रवी एवमअफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखे एवम उनके विरुद्ध सख्त से सख्त करवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विधिव्यवस्था के संधारण को लेकर सभी प्रकार के एतिहातन करवाई सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पर्व-त्योहारों एवम निर्वाचन के दौरान कोविड गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करवाये,साथ ही धारा 144 के तहत लागू निषेधाज्ञा एवम आदर्श आचार संहिता का भी कड़ाई के साथ अनुपालन करवाये। उंक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय सहित सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment