अनमोल कुमार

पटना। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सम्यक पार्टी के संस्थापक और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द़ प़साद शाक्य ने अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी तीसरा विकल्प बनकर आएगी l उन्होंने कहा कि वर्तमान शासन में महंगाई बेरोजगारी हत्या लूट अपहरण के कारण उत्तर प्रदेश की निरंकुश सरकार से लोग परेशान हैं और वहां की जनता परिवर्तन के लिए कमर कस ली है l उन्होंने कहा कि जहां एक और राष्ट्र और राज्य भुखमरी के कगार पर खड़ा है वहीं दूसरी ओर सरकार रामलला को भांजा कर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है l
उन्होंने बिहार के नीतीश सरकार के सात निश्चय योजना को घोटाला और लूट की संज्ञा दी, उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी पूर्ण रूप से विफल है हर गांव चौक चौराहे पर यहां तक की होम डिलीवरी ऊंची कीमत पर की जा रही है l हर रोज कहीं ना कहीं शराब का बड़ा
खेप पकड़ा जाता है दर्जनों लोग जेल भी जाते हैं जमानत पर फिर बाहर आकर अपने धंधा में जोर शोर से लग जाते हैं l उन्होंने कहा कि दो तरह की पार्टियां एक धर्म और दूसरा जात के नाम पर राजनीतिक गोटी फेंक रही है वही हमारी पार्टी सम्यक पार्टी समाज में मानवता और इंसानियत को प्रमुखता दे रही है l




